बीकानेर। जीएसएस और फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य तथा पेड़ों की छंटाई के चलते सोमवार 16 फरवरी को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने पूर्व सूचना जारी कर उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
सुबह 7:30 बजे से 11:00 बजे तक
वाई ब्लॉक, बी-5 और बी-6 सुदर्शना नगर, बल्लभ गार्डन तिराहा तथा करणी नगर के पीछे का क्षेत्र इस अवधि में प्रभावित रहेगा।
सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
वैशाली पुरम, 220 केवी जीएसएस का बैक साइड एरिया, द्वारकापुरी, तिलक नगर का कुछ हिस्सा, पीएचईडी नंबर-1, विष्णु नगर, पूर्णराम भट्टा, राजा पार्क, सूरजपुरा, चंद्र विहार कॉलोनी, अशोक नगर ब्लॉक ए, बी, सी और डी, ठाकुरजी मंदिर के पास, मस्जिद के पास तिलक नगर, आर-टेक मॉल तथा स्वर्णजयंती ई और डी ब्लॉक में इस दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
सेक्टर 3, 4 और 5 एमडीवी, गणेश विहार, वर्धमान नगर, वैभव नगर, ऋद्धि-सिद्धि कॉलोनी, शांतिनाथ आंगन, शांतिनाथ वाटिका, धीरज विहार, विद्याधर नगर, स्वराज नगर तथा गेमनापीर रोड कर्मिसर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Advertisement -
दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
समता नगर, करणी नगर सेक्टर ए एवं बी और लालगढ़ पैलेस क्षेत्र में शाम के समय बिजली कटौती रहेगी।
विभाग के अनुसार रखरखाव कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखें।

