बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जसरासर थाना पुलिस ने 13 अप्रैल की शाम एसएच-20 बी पर थाने के सामने एक डंपर को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान डंपर में 29 टन अवैध बजरी पाई गई। जब चालक से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डंपर को अवैध बजरी सहित जब्त कर लिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

