बीकानेर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भाजपा संभाग कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में श्याम पंचारिया ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में पीलीबंगा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे।
संगोष्ठी में बलवीर बिश्नोई, महावीर चारण और सुनील मेघवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अंबेडकर के विचारों और उनके सामाजिक योगदान पर चर्चा की।
इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज में समानता और न्याय को मजबूत करने का संकल्प लिया।

