बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां रात के समय अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घटना 12 अप्रैल की रात गोयलरी इलाके की है।
पीड़ित श्याम सिंह भाटी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात को खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले।
जब घर के अंदर जांच की गई तो नकदी और जेवरात गायब पाए गए। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

