बीकानेर शहर के स्थापना दिवस को इस बार विशेष और यादगार बनाने के लिए देवस्थान विभाग द्वारा एक अनूठी पहल की जा रही है। इसके तहत पहली बार शहर के प्रमुख मंदिरों में फूलों से आकर्षक पुष्प रंगोलियां सजाई जाएंगी, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक मनोहारी बनेगा।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य मंदिरों की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ आमजन को नई रचनात्मक परंपरा से जोड़ना है। इसके लिए 17 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे रसिक शिरोमणि मंदिर में पुष्प सज्जा कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को फूलों से रंगोली और सजावट बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके बाद 18 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजे चयनित मंदिरों में भव्य पुष्प रंगोली सज्जा की जाएगी, जहां श्रद्धालु फूलों से सजे मंदिरों की सुंदर और कलात्मक छटा का आनंद ले सकेंगे।
इस कार्यक्रम की संयोजक ज्योति स्वामी को बनाया गया है, जबकि आयोजन देवस्थान विभाग द्वारा लोटस डेयरी के प्रायोजन में किया जा रहा है।

