बीकानेर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन पर टॉवर निर्माण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पांचू पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
नोख हाल शिवबॉडी निवासी कुशाल सिंह ने मोहन सिंह और केएल मीणा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन पर अवैध रूप से टॉवर का निर्माण कर लिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

