Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पैदल जाने वाले सेवादारों के लिये जुटे सेवादार,बैठकों का दौर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > पैदल जाने वाले सेवादारों के लिये जुटे सेवादार,बैठकों का दौर
धार्मिकबीकानेर

पैदल जाने वाले सेवादारों के लिये जुटे सेवादार,बैठकों का दौर

editor
editor Published August 23, 2022
Last updated: 2022/08/23 at 7:20 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। रामदेवरा सहित अनेक मेलों में पैदल जाने वालों के लिये जातरूओं के लिये सेवादारों व स्वयंसेवी संस्थाओं ने कमर कस ली है। जिसकी तैयारियों के लिये बैठकेें कर स्थान तय कर यात्रियों को दी जाने वाली सेवा पर चर्चाएं की। श्री बालचंद राठी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सेवा शिविर को लेकर रौनक रॉयल एनफील्ड में श्री बालचंद राठी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट में कार्यकर्ताओं की आज मीटिंग हुई जिसमे ट्रस्ट प्रन्यासी जुगल राठी ने सेवा शिविर 25 अगस्त से लगाना सुनिश्चित किया। ट्रस्ट प्रवक्ता पंकज पारीक ने जानकारी देते हुए बताया क ी दियातरा से दो किमी पहले हर वर्ष की भांति सेवा शिविर का आयोजन होगा जिसमे भोजन, चिकित्सा, जल, शिकंजी, छाछ, फल, इत्यादि की सेवा पैदल यात्रियों को दी जाएगी। एयर कूल टैंट में समुचित रूप से यात्रियों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी। राठी ने बताया की यह सेवा सन 1982 से अनवरत चली आ रही है जिन्हे उनके पिताजी स्व बालचंद राठी और उनकी माताजी स्व कमला देवी राठी द्वारा संचालित किया जाता था संकुचित संसाधनों के चलते भी यह सेवा उन्होंने जारी रखी थी। उन्ही के सेवा पर्याय को आगे जारी रखते हुए यह सेवा शिविर पुन: तैयार है। बैठक में मुख्य व्यवस्थापक सेवा समिति के हेमंत पारीक, शिव दयाल बोहरा, किशन लोहिया, अनिल चांडक, भतमाल पेडीवाल, दिनेश राठी, सोनू पारीक, विजय राठी, गौरव शर्मा, सुभाष मोदी, गोपाल अग्रवाल, राधे सांखला, मनीष पारीक , मुकेश मोदी, अजय गहलोत , देव पाणेचा, अशोक सुथार आदि मौजूद रहे सेवा दल के जत्थे की रवानगी 25 तारीख को प्रात: होगी।
पिछले 66 वर्षों से लगातार सेवा करते आ रहे है डॉ बजाज
बाबा रामदेवजी मेले जाने वाले भक्तों तथा पैदल यात्रियों के लिये जस्सूसर गेट निवासी डॉ बी एल बजाज की ओर से मेडिकल सेवा शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर 25 अगस्त से 28 अगस्त तक श्री कोलायत जी से 2 किमी आगे कच्चे मार्ग पर तथा 29 से 2 सितम्बर तक भाप से 3 किमी आगे भाप फाँटे पर पुलिये के पास को सुचित करते हुए परम हर्ष हो रहा हे की हमारे बीकानेर के डाक्टर बी एल बजाज जस्सुसर गेट के बाहर, बीकानेर के द्वारा बाबा के भक्तो की नि:शुल्क चिकित्सा सेवा पिछले 66 सालों से करते आ रहे हे गत वर्षों की तरह इस बार भी जगह जगह पर केम्प लगाकर बाबा के यात्रियों के लिए मेडिकल, पानी, चाय-नास्ता, पकोड़ी, शिकंजी, शर्बत आदि की सेवाए दी जाएगी। शिविर में सेवादार श्याम, श्रीकृष्ण, इंद्रजीत,माधव,नंदकिशोर,हर्षित आदि सेवा देंगे।
पूनरासर वीर मंडल की बैठक
उधर पूनरासर पैदल जाने वालों के लिये भी शिविर लगाएं जाएंगे। पूनरासर वीर मंडल की बैठक संपन्न अध्यक्ष शिवरतन व्यास (काकू) की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मेले संबंधी संपूर्ण तैयारियों का ब्यौरा तय किया गया मेले की रवानगी 31 अगस्त को होगी।सचिव नारायण दास व्यास ने बताया की कन्हैया लाल की प्याऊ पर निशुल्क दूध चाय नाश्ता व भोजन की व्यवस्था 1 व 2 तारीख को निरंतर चलती रहेगी। 31 को सर्वप्रथम कन्हैया लाल जी प्याऊ पर हनुमान जी की प्रतिमा का अभिषेक एवं पूजा अर्चना की जाएगी।कोषाध्यक्ष नवल कल्ला ने बताया कि मेले संबंधित तैयारियों के लिए कमेटियों का गठन किया गया है जो दूध चाय नाश्ता पानी एवं भोजन की व्यवस्था का प्रबंध करेंगे। साथ में यह भी निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही वाहन संबंधित परमिशन संबंधित विभाग से ली जाए।वीर मंडल के कैंप में माहेश्वरी मेडिकोज द्वारा संपूर्ण चिकित्सा सुविधा रखी गई है,जिसमें दवाइयां पट्टी करना तेल मालिश पानी का सेक करना आदि व्यवस्था माहेश्वरी मेडिकोज द्वारा की जाएगी। 3 तारीख को पूनरासर में पूनरासर हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। उस दिन महा प्रसादी के लिए वीर मंडल के कमरा नंबर 1 में उपस्थित हुए और प्रसाद लेवे। बैठक में गिरिराज हर्ष बाबू नेता,अविनाश व्यास सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 23, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News
बीकानेर
सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News
बीकानेर
दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
AI से PhD थीसिस लिखने पर UGC की बड़ी कार्रवाई, छात्रों को दोबारा लिखने के आदेश – National News
देश-दुनिया
RSS के शताब्दी कार्यक्रम में भारत रत्न को लेकर सावरकर पर भागवत का बयान – National News
देश-दुनिया
पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News
बीकानेर
राजस्थानी भाषा के अधिकार को लेकर 21 फरवरी को बीकानेर में प्रदर्शन – Bikaner News
बीकानेर
नागौर का वह चबूतरा, जहां से भारत में पंचायतीराज व्यवस्था की हुई शुरुआत – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 48 लाख की साइबर ठगी का खुलासा – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

सोने के वजन में हेराफेरी कर गोल्ड लोन लेने का आरोप, जांच शुरू – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

दुकान पर बुलाकर युवक से मारपीट और जातिगत अपमान का मामला दर्ज – Bikaner News

Published February 8, 2026
बीकानेर

पांचू पुलिस ने भारतमाला मार्ग से अवैध अफीम के साथ युवक को पकड़ा – Bikaner News

Published February 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?