Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
बीकानेर

एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया

editor
editor Published July 2, 2026
Last updated: 2026/07/02 at 11:50 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के जयपुर रोड स्थित वृंदावन एन्क्लेव में एचपी मोदी स्कूल में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर मार्गदर्शन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।

डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. एन.एल. महावर, जिला औषधि भंडार प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता, जनता क्लिनिक प्रभारी डॉ. सीमा बिश्नोई, रोटरी रॉयल्स के सचिव जगदीप सिंह ओबेरॉय, अध्यक्ष विपिन लढ्ढा तथा डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के निदेशक अविनाश मोदी, प्राचार्य रितेश अरोड़ा, एच.एल. अरोड़ा और सुनीलम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

डॉ. नवल गुप्ता ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, अनुशासित दिनचर्या और सही समय पर उचित लक्ष्य चुनने के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, डॉ. एन.एल. महावर ने अपने अनुभव साझा करते हुए समय प्रबंधन और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए छात्रों को प्रेरित किया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

सीए डे के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से वेबिनार आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को करियर और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यालय का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की सराहना की।

- Advertisement -

विद्यालय के निदेशक अविनाश मोदी ने चिकित्सकों को समाज के लिए भगवान का दूसरा रूप बताते हुए उनकी सेवा भावना और समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भी जीवन की चुनौतियों का सकारात्मक ढंग से सामना करने की सीख दी। अंत में प्राचार्य रितेश अरोड़ा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रश्मि सिंह ने किया।

इसी अवसर पर जीएसटी दिवस के तहत केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (ग्रामीण), बीकानेर की ओर से वृंदावन एन्क्लेव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक आयुक्त भूपेंद्र छीपा और धर्मेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

अधीक्षक (कर अपवंचना) संजय कुमार सोनी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अमरप्रताप डेवलपर्स के निदेशक अशोक मोदी सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे और विभाग की इस पहल की सराहना की।


Share News

editor July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
बीकानेर
बीकानेरी निवासी की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
बीकानेर
स्कूल बस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को सात साल की सजा
बीकानेर
राजस्थान में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश अलर्ट
बीकानेर
बीकानेर में 52 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त
बीकानेर
ड्रोन से हथियार तस्करी के दो फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
बीकानेर
बीकानेर सोलर प्लांट हादसे में मजदूर की मौत, क्रेन चालक पर मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेरी निवासी की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

Published July 2, 2026
बीकानेर

स्कूल बस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार

Published July 2, 2026
बीकानेर

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को सात साल की सजा

Published July 2, 2026
बीकानेर

राजस्थान में अगले 24 घंटे में मानसून की एंट्री, 25 जिलों में बारिश अलर्ट

Published July 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?