Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर
बीकानेर

रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर

editor
editor Published July 2, 2026
Last updated: 2026/07/02 at 5:48 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

महाजन क्षेत्र के रतनीसर गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। पिछले करीब एक माह से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लालेरा वाटर वर्क्स से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक महीने से सप्लाई अनियमित बनी हुई है। इससे सैकड़ों परिवारों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पांच हजार से अधिक गोवंश होने के कारण पानी की मांग भी काफी अधिक रहती है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, मजबूरी में उन्हें प्रतिदिन करीब एक हजार रुपये खर्च कर नहर के पानी का टैंकर मंगवाना पड़ रहा है। पशुपालकों का कहना है कि सप्ताह में केवल एक बार पानी की सप्लाई होती है और कम दबाव के कारण पानी गांव के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता।

पेयजल संकट का असर सरकारी विद्यालय पर भी दिखाई दे रहा है। विद्यार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था स्कूल प्रशासन को टैंकरों के जरिए करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल कर स्थायी समाधान करने की मांग की है।

- Advertisement -

Share News

editor July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की
बीकानेर
धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त
बीकानेर
रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
बीकानेर
बीकानेरी निवासी की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
बीकानेर
स्कूल बस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की

Published July 2, 2026
बीकानेर

धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे

Published July 2, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त

Published July 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?