बीकानेर शहर में 11 केवी बिजली लाइन के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार, 3 जुलाई को कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक तिलक नगर, चौधरी गर्ल्स हॉस्टल, पीएचईडी नंबर-2, पुरानी करणी माता मंदिर, नई करणी माता मंदिर, दादा-पोता पार्क, पन्नालाल क्षेत्र, तिलक नगर की गली नंबर 9, 10, 11, 12 और 13 तथा तिलक नगर मुख्य बाजार के आसपास बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक श्रीराम बाल भारती स्कूल के आसपास, विराट नगर के पीछे, रिलायंस टावर क्षेत्र तथा मेहता प्लास्टिक के आसपास के इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें।
