Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त

editor
editor Published July 2, 2026
Last updated: 2026/07/02 at 5:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पिछले करीब तीन महीनों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 मामले दर्ज किए हैं। अभियान के दौरान 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तस्करी में इस्तेमाल किए गए कई वाहन और 13.09 लाख रुपये की ड्रग्स मनी भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना, युवाओं को नशे से बचाना और ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करना है। कार्रवाई के दौरान 14.076 किलोग्राम हेरोइन, 540.49 ग्राम स्मैक, 7.429 किलोग्राम अफीम, 3.71 किलोग्राम गांजा, 474.567 किलोग्राम डोडा, 28.82 ग्राम एमडीएमए, 156.16 ग्राम एमडी तथा 50,680 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 30 करोड़ 75 लाख 54 हजार 705 रुपये आंकी गई है।

अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए जा रहे 41 वाहनों को भी जब्त किया। इनमें 18 कारें, 3 ट्रक-ट्रेलर, 2 स्कॉर्पियो, 18 मोटरसाइकिल, एक कैंपर और एक बोलेरो शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल तस्करों तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे ड्रग्स नेटवर्क, उसके वित्तीय स्रोतों और सहयोगियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

इसके अलावा नशे के कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध कब्जे और निर्माण हटाए गए। लूणकरणसर में करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जबकि अन्य स्थानों पर भी अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत भी कई मामलों में कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

नशे के खिलाफ आमजन की भागीदारी बढ़ाने के लिए बीकानेर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ हेल्पलाइन’ (87645 07201) जारी की है। इस नंबर पर ड्रग्स की बिक्री, तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों, नशे के अड्डों, अवैध संपत्ति और तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की सूचना दी जा सकती है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Share News

editor July 2, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की
बीकानेर
धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में 171 तस्कर गिरफ्तार, 30 करोड़ की ड्रग्स जब्त
बीकानेर
रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
एचपी मोदी स्कूल में डॉक्टर्स डे, सीए डे और जीएसटी दिवस मनाया
बीकानेर
बीकानेरी निवासी की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत
बीकानेर
स्कूल बस हादसे में सात वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोटरी मिडटाउन ने वृक्षारोपण अभियान से नए कार्यकाल की शुरुआत की

Published July 2, 2026
बीकानेर

धनेरू स्कूल की जर्जर छत गिरी, पेड़ों के नीचे पढ़ रहे बच्चे

Published July 2, 2026
बीकानेर

रतनीसर में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण महंगे टैंकर मंगाने को मजबूर

Published July 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर के इन इलाकों में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Published July 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?