नोखा। कस्बे में डेढ़ किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर के लिए निकला एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बाबा छोटूनाथ स्कूल के पीछे रहने वाले बजरंग लाल सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका 24 वर्षीय पुत्र सांवरलाल गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर बीकानेर सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने भाई की दुकान के लिए रवाना हुआ था। हालांकि वह निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने जब सांवरलाल के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
आखिरकार परिवार ने नोखा थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर
