Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डाक विभाग की नई फ्रेंचाइजी योजना, अब छोटे दुकानदार भी जुड़ सकेंगे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डाक विभाग की नई फ्रेंचाइजी योजना, अब छोटे दुकानदार भी जुड़ सकेंगे
बीकानेर

डाक विभाग की नई फ्रेंचाइजी योजना, अब छोटे दुकानदार भी जुड़ सकेंगे

editor
editor Published June 26, 2026
Last updated: 2026/06/26 at 3:38 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। डाक विभाग ने ई-कॉमर्स और पार्सल सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से ‘न्यू फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0’ शुरू करने की तैयारी की है। इस योजना के तहत किराना, पान-परचून, स्टेशनरी और अन्य छोटे व्यवसायी भी फ्रेंचाइजी लेकर स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डिलीवरी और पिकअप जैसी सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

नई व्यवस्था को आधुनिक APT 2.0 तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे बुकिंग, भुगतान और निगरानी की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी। फ्रेंचाइजी संचालक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पार्सल के साथ स्पीड पोस्ट की बुकिंग भी कर सकेंगे।

फ्रेंचाइजी लेने के लिए व्यक्तिगत आवेदक का कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है। वहीं केवल पार्सल डिलीवरी सेवा देने वालों के लिए 10वीं पास योग्यता पर्याप्त होगी। बुकिंग सेंटर संचालित करने के लिए कम से कम 50 वर्गफीट व्यावसायिक स्थान, कंप्यूटर या स्मार्टफोन, इंटरनेट कनेक्शन, बारकोड स्कैनर और वजन मापने की मशीन अनिवार्य होगी।

योजना के तहत 5,000 से 15,000 रुपये तक की सिक्योरिटी जमा करनी होगी। शुरुआती अनुबंध तीन वर्ष का होगा, जिसे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

- Advertisement -

फ्रेंचाइजी संचालकों को स्पीड पोस्ट पर 7 से 30 प्रतिशत, पार्सल बुकिंग पर 5 से 25 प्रतिशत तक कमीशन मिलेगा। वहीं 3 किलोग्राम तक के प्रत्येक पार्सल की डिलीवरी पर 15 रुपये तथा कैश ऑन डिलीवरी (COD) सेवाओं पर अलग से अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा।

योजना के अनुसार फ्रेंचाइजी संचालकों को ग्राहकों के घर से पार्सल पिकअप कर बुकिंग के बाद निर्धारित समय पर नजदीकी डाकघर में जमा कराना होगा। डिलीवरी के लिए स्वयं के वाहन का उपयोग करना होगा और पूरी प्रक्रिया डाक विभाग के मोबाइल ऐप व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।


Share News

editor June 26, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

श्रीगंगानगर में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीछवाल में स्कॉर्पियो सवारों का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट लाइसेंस फीस संशोधित, हर साल बढ़ेगी 5 प्रतिशत
बीकानेर
कोटगेट में आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
बीकानेर
डाक विभाग की नई फ्रेंचाइजी योजना, अब छोटे दुकानदार भी जुड़ सकेंगे
बीकानेर
सोलर प्लांट से केबल चोरी का खुलासा, दो सगे भाई गिरफ्तार
बीकानेर
वीडियो पोस्ट करने के बाद युवक लापता, नहर किनारे मिली कार और सामान
बीकानेर
मोहर्रम पर बीकानेर में कड़ी सुरक्षा, कई मार्गों पर रहेगा यातायात बंद
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

श्रीगंगानगर में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Published June 26, 2026
बीकानेर

बीछवाल में स्कॉर्पियो सवारों का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

Published June 26, 2026
बीकानेर

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट लाइसेंस फीस संशोधित, हर साल बढ़ेगी 5 प्रतिशत

Published June 26, 2026
बीकानेर

कोटगेट में आत्महत्या मामले में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Published June 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?