बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो में सवार होकर आए लोगों द्वारा एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार लूणकरणसर निवासी मामराज पुत्र मुखराम नाथ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि उसका भाई अर्जुन जैसलमेर बाईपास स्थित कानासर रेलवे फाटक के पास मौजूद था, तभी स्कॉर्पियो में आए आरोपियों ने उस पर अचानक लाठी और सरियों से हमला कर दिया।
हमले में अर्जुन को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर शेर खान, सराज खान, दिले खान, अमीन खान, साहिल खान सहित दो-तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रकरण की जांच एसआई सम्पत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले में हमले के कारणों और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
