बीकानेर। भारती कोचिंग एवं डिफेंस एकेडमी में गुरुवार सुबह 10 बजे एक महासेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में 10वीं, 12वीं, कॉलेज पास और बीएड पास युवाओं के लिए निःशुल्क करियर गाइडेंस शिविर लगाया जाएगा, जहां वे विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान और उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में राजकीय सेवारत व्याख्याता रमेश शर्मा और पटवारी हरीराम सारण युवाओं को प्रेरित करेंगे और उनका उत्साहवर्धन करेंगे। सेमिनार के दौरान बीएसटीसी बैच की निःशुल्क मेगा टेस्ट सीरीज के परिणामों की रैंकिंग के आधार पर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क सेमिनार में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन छात्रों के भविष्य निर्माण में उपयोगी साबित होगा।
इसी के साथ एकेडमी में रीट, सीईटी और एसएससी जीडी के नए बैचों की शुरुआत की जाएगी। रीट के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है, जो अभ्यर्थियों को टॉपिक-वाइज पढ़ाई और नियमित ओएमआर आधारित टेस्ट सीरीज के माध्यम से तैयारी कराएगी।
- Advertisement -
निदेशक केआर फौजी ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं को बड़े शहरों में पलायन करने से रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। नए बैच 5 जून से विधिवत रूप से प्रारंभ होंगे। अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए 8104531404 पर संपर्क किया जा सकता है।
