Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में जल्द पहुंचेगा मानसून, आंधी-बारिश का दौर जारी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में जल्द पहुंचेगा मानसून, आंधी-बारिश का दौर जारी
बीकानेर

राजस्थान में जल्द पहुंचेगा मानसून, आंधी-बारिश का दौर जारी

editor
editor Published June 3, 2026
Last updated: 2026/06/03 at 11:16 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं और आगामी दिनों में कई जिलों में तेज आंधी व बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अनुकूल पश्चिमी हवाओं के चलते मानसून के निर्धारित समय से पहले राजस्थान पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 जून को बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब सात डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री से अधिक कम रहा। श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी-बारिश के असर से अगले एक सप्ताह तक अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा और लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 जून को केरल तट पर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए 30 जून तक पूरे देश को कवर कर सकता है। फिलहाल केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और तटीय क्षेत्रों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है।


Share News

editor June 3, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

चोरी जांच में रिश्वत मांगने वाले एएसआई पर मामला दर्ज
बीकानेर
पीटीआई भर्ती अभ्यर्थियों के स्थायीकरण पर शिक्षा विभाग का आदेश
बीकानेर
राजस्थान में जल्द पहुंचेगा मानसून, आंधी-बारिश का दौर जारी
बीकानेर
बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, 137 तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार
बीकानेर
नहरबंदी खत्म होने पर भी गहराया जल संकट, टंकी पर चढ़े लोग
बीकानेर
परिवहन विभाग के चालान निस्तारण नियम में सुधार की मांग, व्यापार मंडल ने लिखा पत्र
बीकानेर
नगरीय विकास राज्य मंत्री बीकानेर दौरे पर; समीक्षा बैठक और मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

चोरी जांच में रिश्वत मांगने वाले एएसआई पर मामला दर्ज

Published June 3, 2026
बीकानेर

पीटीआई भर्ती अभ्यर्थियों के स्थायीकरण पर शिक्षा विभाग का आदेश

Published June 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर रेंज में विदेशी हथियारों का जाल, 137 तस्कर गिरफ्तार

Published June 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

Published June 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?