बीकानेर। अपनी शांति और सौहार्द के लिए मशहूर बीकानेर शहर में पिछले कुछ सालों से अपराध का ट्रेंड तेजी से बदला है। कभी आपसी समझाइश से सुलगने वाले विवाद अब महानगरों की तर्ज पर हिंसक गैंगवार का रूप लेने लगे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला नयाशहर थाना इलाके से सामने आया है, जहाँ बदमाशों ने देर रात एक घर को निशाना बनाया।
देर रात पेट्रोल बम से हमला: यह खौफनाक वारदात 22 मई की रात करीब 12:30 बजे वाल्मीकि बस्ती श्मशान के पास घटी। परिवादी विजय कुमार सियोत ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोटू उर्फ विनीत गोयल, विकास उर्फ छोटू गोयल, मनोज गोयल, अमित चांवरिया, पूनमचंद चांवरिया, सुनील उर्फ चीमना और 5-7 अन्य बदमाश बाइकों पर सवार होकर उसके घर पहुंचे।
-
हथियारों से लैस थे बदमाश: हमलावर अपने साथ तलवारें, गंडासे, सरिये और पेट्रोल से भरी बोतलें लेकर आए थे।
-
धमाके से दहला परिवार: बदमाशों ने पेट्रोल बम (आग लगी बोतल) को घर के मुख्य दरवाजे पर फेंककर मारा। जोरदार धमाके के साथ दरवाजा सुलग उठा, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया।
- Advertisement -
पुलिस कार्रवाई: पीड़ित की रिपोर्ट पर नयाशहर थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की कमान हेड कांस्टेबल शिशराम को सौंपी गई है, जो आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।
