बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार को एक 30 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना कोतवाली के पीछे, मदीना मस्जिद के पास स्थित मृतक के आवास की है। युवक के इस आत्मघाती कदम के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल, युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही समाज सेवी संस्थाएँ सक्रिय हो गईं। खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। इस दौरान राहत और सहयोग कार्य में हाजी जाकिर, हाजी नसीम, हाजी मलंग बाबा, राजकुमार, शोएब भाई, मोहम्मद जुनैद खान, इमरान, अयूब चाचा तथा राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य सदस्य मुस्तैद रहे।
