बीकानेर। विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार 29 मई को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अलग-अलग इलाकों में निर्धारित समय के अनुसार विद्युत कटौती की जाएगी।
प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक ब्रज वाटिका क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। इसी समयावधि में जालू जी की बड़ी, सरकारी स्कूल के पास और बंगला नगर क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक आदर्श कॉलोनी और पीबीएम जीएसएस के आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। वहीं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक एसडीपी स्कूल के पास, आजाद पार्क, एमडीवी कॉलोनी के दूसरे सेक्टर में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुलिस कॉलोनी क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक धीरज विहार, विद्याधर नगर, रिद्धि सिद्धि एन्क्लेव और शांतिनाथ वाटिका, जामनगर रोड क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- Advertisement -
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।
