Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर

चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार

editor
editor Published May 28, 2026
Last updated: 2026/05/28 at 5:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। 10 साल पुराने चेक बाउंस मामले में अपीलीय अदालत ने आरोपी की अपील खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा और जुर्माने को बरकरार रखा है। अदालत ने कहा कि केवल चेक को “सिक्योरिटी चेक” बताने भर से आरोपी कानूनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकता।

अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश राजेश कुमार गजरा ने अपने फैसले में कहा कि जब आरोपी स्वयं चेक पर हस्ताक्षर स्वीकार कर चुका है, तो यह माना जाएगा कि चेक किसी वैध ऋण या देनदारी के भुगतान के लिए जारी किया गया था। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि आरोपी को अपनी बात साबित करने के लिए ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य पेश करने होते हैं।

मामले के अनुसार परिवादी ओमप्रकाश ने आरोप लगाया था कि उसने अच्छे संबंधों के चलते पप्पूराम को निजी जरूरत के लिए चार लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बदले आरोपी ने 3.60 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर “अपर्याप्त राशि” के कारण बाउंस हो गया। कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं होने पर मामला अदालत में पहुंचा।

ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत दोषी मानते हुए एक वर्ष तीन माह के कारावास और 4.32 लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश दिया था। आरोपी ने अपील में दावा किया कि चेक केवल सुरक्षा के तौर पर दिया गया था और परिवादी अपनी आर्थिक क्षमता साबित नहीं कर पाया।

- Advertisement -

हालांकि अपीलीय अदालत ने कहा कि आरोपी अपने दावे के समर्थन में कोई दस्तावेज या विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। अदालत ने यह भी कहा कि केवल सामान्य इनकार या संदेह के आधार पर एनआई एक्ट की धाराओं 118 और 139 के तहत बनी कानूनी उपधारणाओं को खारिज नहीं किया जा सकता।

अदालत ने अंततः ट्रायल कोर्ट के 12 जनवरी 2016 के फैसले को सही मानते हुए आरोपी पप्पूराम की अपील खारिज कर दी।


Share News

editor May 28, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी
बीकानेर
मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा
बीकानेर
सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन
बीकानेर
चेक बाउंस मामले में आरोपी की अपील खारिज, सजा बरकरार
बीकानेर
बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज
बीकानेर
बेनीवाल के बयान पर भड़के बिहारीलाल बिश्नोई, जताई आपत्ति
राजस्थान
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बारिश और आंधी का अलर्ट
बीकानेर
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के कई इलाकों में शुक्रवार को बिजली कटौती रहेगी

Published May 28, 2026
बीकानेर

मोहता सराय लिंक रोड से हटाया जा रहा मलबा और कचरा

Published May 28, 2026
बीकानेर

सीबीएसई टॉपर तान्या सावनसुखा का बीकानेर में नागरिक अभिनंदन

Published May 28, 2026
बीकानेर

बिजली निगम विवाद में जातिसूचक आरोपों की याचिका खारिज

Published May 28, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?