राजस्थान में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक नई डिजिटल पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) तेजी से चर्चा में है। बिना किसी चुनावी मैदान में उतरे इस ऑनलाइन आंदोलन ने युवाओं के बीच बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है। महज चार दिनों में देशभर में इसके फॉलोअर्स की संख्या 94 लाख के पार पहुंच गई, जिससे यह सोशल मीडिया पर बड़े राजनीतिक दलों को भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।
राजस्थान के युवाओं ने इस ट्रेंड को तेजी से आगे बढ़ाया है। इंस्टाग्राम और एक्स पर ‘CJP Rajasthan’ नाम से कई नए पेज सामने आए हैं। मुख्य इंस्टाग्राम पेज पर कुछ ही घंटों में हजारों फॉलोअर्स जुड़ गए, जबकि एक्स पर भी इसकी पहुंच लगातार बढ़ रही है। जानकारी के मुताबिक, एक्स अकाउंट पहले से मौजूद एक पुराने पेज का बदला हुआ नाम बताया जा रहा है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस डिजिटल अभियान को संचालित कौन कर रहा है।
