श्रीगंगानगर जिले में पिकनिक पर गए करीब 48 स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने पर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि नेतेवाला वाटर पार्क में लस्सी पीने के बाद बच्चों में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और इलाज की निगरानी शुरू की। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।
