बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला ने मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिवादिया 70 वर्षीय भंवरी देवी ने शिकायत में बताया कि उनके ससुर टीकूराम के मकान पर परिवार के ही भवानी शंकर और उनके बेटे जेनित ने कब्जा कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने मकान पर कब्जा कर वहां रहना शुरू कर दिया।
मामले में अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों पक्षों के बयान लेने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
