बीकानेर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान Synthesis Institute ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी अकादमिक टीम को मजबूत करते हुए आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक योग्यताधारी Ashok Barjati को नियुक्त किया है।
संस्थान के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि अशोक बरजाती मुख्य रूप से आईआईटी विंग में फिजिक्स विषय का मार्गदर्शन देंगे। वे पिछले 9 वर्षों से आईआईटी-जेईई और नीट फिजिक्स की तैयारी करवा रहे हैं और विद्यार्थियों के बीच अपनी सरल शिक्षण शैली के लिए लोकप्रिय हैं।
संस्थान के अनुसार उनके जुड़ने से फिजिक्स विभाग को नई मजबूती मिलेगी। वहीं जेईई कोर्सेज के लिए योग्य विद्यार्थियों को 20 से 90 प्रतिशत तक मेगा स्कॉलरशिप भी दी जा रही है।
