नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून, रविवार को आयोजित होगी। इससे पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक की आशंका के चलते 12 मई को रद्द कर दिया गया था। देशभर और विदेशों में आयोजित इस परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए छात्र NTA की हेल्पलाइन और ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।
