बीकानेर शहर में विद्युत तंत्र के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार 15 मई को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सांसियों का मोहल्ला और नूरानी मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में बिजली कटौती की जाएगी। वहीं सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पिंजरा पोल गौशाला, नया शहर पानी की टंकी, एमएम ग्राउंड के पीछे का क्षेत्र, रिलायंस टावर डीटीआर के पास, ईदगाह बड़ी मस्जिद के सामने, पुष्करणा स्टेडियम के पीछे, विवेक नाथ बगीची, नथुसर कुआं, भेरूजी चौक नाथूसर बास और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।
