बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीजों की पर्चियों पर अब डॉक्टर के नाम की मुहर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह फैसला आरजीएचएस और निशुल्क जांच योजनाओं में सामने आए फर्जीवाड़े को रोकने के लिए लिया है। नए निर्देशों के तहत रेजिडेंट डॉक्टरों को भी अपनी व्यक्तिगत मुहर बनवानी होगी। यदि मुहर नहीं है, तो उन्हें पर्ची पर पूरा नाम, विभाग और आरएमसी नंबर लिखना होगा। अस्पताल में रोजाना हजारों पर्चियां बनने के कारण फर्जी हस्ताक्षरों की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले की जांच कर रही एसओजी टीम संदिग्ध रिकॉर्ड लेकर जयपुर लौट गई है और अब तक 75 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
