Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग
राजस्थान

घरेलू गैस पर्याप्त, शहर में 25 और गांव में 45 दिन बाद बुकिंग

editor
editor Published March 13, 2026
Last updated: 2026/03/13 at 10:57 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को गैस की कमी को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने गैस वितरण व्यवस्था पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है।

उन्होंने जानकारी दी कि सभी जिलों में विजिलेंस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, जो गैस सिलेंडरों की जमाखोरी, कालाबाजारी या अन्य किसी भी प्रकार के अवैध उपयोग पर नजर रख रही हैं। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभागीय अधिकारी भी नियमित रूप से जांच कर रहे हैं। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण जैसी कोई गतिविधि सामने नहीं आई है।

गोदारा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि शहरी क्षेत्रों के लोग पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिन बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की बुकिंग केवल मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से ही करवाई जाए और एजेंसी पर जाकर बुकिंग कराने से बचें।

उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग के बाद सामान्यतः 2 से 3 दिनों के भीतर उपभोक्ता के घर तक सिलेंडर पहुंचा दिया जाएगा। साथ ही, घरेलू एलपीजी की डिलीवरी ओटीपी प्रणाली के जरिए की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक ही पहुंचे।

- Advertisement -

वर्तमान व्यवस्था के तहत गैस एजेंसियों पर पॉइंट डिलीवरी भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा 9 मार्च 2026 के एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति रोक दी गई है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार अब व्यावसायिक गैस केवल शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को ही उपलब्ध कराई जा रही है।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित और सुगम गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति में परेशानी आती है या कोई अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो वह 112, 14435 या 181 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है, जिस पर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा।


Share News

editor March 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में छात्र शक्ति सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
बीकानेर
बीकानेर की सौर ऊर्जा परियोजनाओं का उद्घाटन, राजस्थान को मिली बड़ी सौगात
बीकानेर
मिलावटी दूध और गंदे पानी की खेती पर हाईकोर्ट सख्त
बीकानेर
रामविलास पासवान जयंती पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने की सेवा गतिविधियां
बीकानेर
रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, 10 घायल, चालक गंभीर
बीकानेर
सोलर प्लांट से 6500 मीटर कॉपर केबल चोरी, लाखों का नुकसान | Bikaner News
बीकानेर
भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News
राजस्थान
कार्टन में मिला 5 माह का मृत भ्रूण, पुलिस ने शुरू की जांच | Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 27 जिलों में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?