Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
राजस्थान

स्वामी विवेकानंद जयंती पर हुआ नमन, विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

editor
editor Published January 13, 2026
Last updated: 2026/01/13 at 10:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सार्दुल सर्किल स्थित विवेकानंद वाटिका में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मित्र एकता सेवा समिति के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील बांठिया, राजकुमार जीनगर, इंजीनियर कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, नंदकिशोर भूंड, सचिव सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, विजय शंकर गहलोत, राजेंद्र कुमार बडगूजर, जगदीश टाक, नारायण जोशी, देवेश भाटी और रामकिशन महाराज कोलासर वाले सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सुनील बांठिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन केवल उपदेशों तक सीमित नहीं था, बल्कि वह कर्म और साहस का प्रतीक था। उन्होंने युवाओं को “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक न रुकने” के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार जीनगर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को उसकी आत्मिक शक्ति का बोध कराया और विश्व मंच पर भारतीय संस्कृति, सहिष्णुता और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गायक कलाकार नंदकिशोर भूंड, रामकिशोर यादव और सुनील दत्त नागल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। “उठो जागो”, “भारत जागो विश्व जगाओ” और “अमर भारत” जैसे गीतों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन देवेश भाटी ने किया।


Share News

editor January 13, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

टाउन हॉल किराया बढ़ने पर रंगकर्मियों ने जताया विरोध, कमी की मांग
बीकानेर
उदयरामसर स्कूल में 33 छात्राओं को साइकिल वितरण, शिक्षा को बढ़ावा
बीकानेर
बीकानेर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
वीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधन
बीकानेर
बीकानेर फड़ बाजार में रुपये न देने पर युवक से मारपीट
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस कर्मियों का बड़ा तबादला, नई पोस्टिंग जारी
बीकानेर
विदेश भेजने के नाम पर युवक से 26 लाख की ठगी
बीकानेर
हिरासत में लिया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार, तलाश जारी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी का जाल, पुलिस का अलर्ट – Rajasthan News

Published April 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?