Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ
राजस्थान

राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ

editor
editor Published June 11, 2026
Last updated: 2026/06/11 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।

राज्य सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव से पहले आमजन को बड़ी राहत देते हुए प्रदेशभर में शहरी सेवा शिविर-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई तक चलेगा और सभी नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं, विकास प्राधिकरणों, नगर सुधार न्यासों एवं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

इस अभियान के तहत लंबित मामलों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा तथा नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न शहरी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार ने इस बार पट्टा वितरण, नामांतरण, उप-विभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन और फ्री-होल्ड जैसे मामलों में प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए राहत प्रदान की है।

विशेष प्रावधानों के तहत अब कृषि भूमि पर 31 दिसंबर 2021 तक विकसित कॉलोनियों का नियमन किया जाएगा, जबकि सरकारी भूमि पर 1 जनवरी 2013 तक बसी कॉलोनियों को भी नियमित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। डीनोटिफाइड कच्ची बस्तियों के निवासियों को भी पट्टा जारी करने का प्रावधान किया गया है।

- Advertisement -

सरकार ने आर्थिक राहत देते हुए 200 वर्गमीटर तक के भूखंडों पर पट्टा 100 रुपये प्रति वर्गमीटर तथा 200 से 500 वर्गमीटर तक 120 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से निर्धारित किया है। इसके अलावा पुराने बिजली-पानी बिल और बिना रजिस्ट्री वाले पुराने इकरारनामों के आधार पर भी पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा।

शुल्क और प्रीमियम में भी व्यापक छूट दी गई है, जिसके तहत स्टाम्प शुल्क एवं अतिरिक्त प्रीमियम में 100 प्रतिशत तक राहत, पुरानी लीज राशि पर ब्याज में पूर्ण छूट तथा नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन और अन्य शुल्कों में 25 से 75 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान किया गया है।

शिविरों में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, भवन निर्माण स्वीकृति, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे।

इन शिविरों में अधिकांश सेवाओं के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जबकि आवश्यक होने पर ऑफलाइन आवेदनों को भी ऑनलाइन दर्ज कर निस्तारण किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क, ई-मित्र, नोटरी, स्टाम्प वेंडर और डीड राइटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर समग्र सेवाएं मिल सकें।


Share News

editor June 11, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर
राज्यभर में 12 जून से शहरी सेवा शिविर, मिलेगा राहत का लाभ
राजस्थान
बीकानेर में चाकूबाजी की घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी
देश-दुनिया
बीकानेर: अनियमितताओं पर दो मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
28 जून से बनेगा मंगल-गुरु संयोग, इन राशियों को लाभ
बीकानेर
बीकानेर स्टेशन पर शुरू हुई डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा
बीकानेर
पीबीएम ट्रोमा सेंटर में घायल युवक तक पहुंचने की कोशिश
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

सोशल मीडिया ट्रोलिंग से परेशान इन्फ्लुएंसर ने जहर पिया

Published June 4, 2026
राजस्थान

राजस्थान में 70 किमी रफ्तार की आंधी और बारिश का अलर्ट

Published June 4, 2026
राजस्थान

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित

Published June 1, 2026
राजस्थान

जून की शुरुआत के साथ बदले कई नियम, जानें असर

Published June 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?