Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हनुमानगढ़ किसान आंदोलन पर बनी सहमति, एथेनॉल फैक्ट्री पर होगा रिव्यू
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > हनुमानगढ़ किसान आंदोलन पर बनी सहमति, एथेनॉल फैक्ट्री पर होगा रिव्यू
राजस्थान

हनुमानगढ़ किसान आंदोलन पर बनी सहमति, एथेनॉल फैक्ट्री पर होगा रिव्यू

editor
editor Published December 13, 2025
Last updated: 2025/12/13 at 11:23 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा गांव में चल रहा किसान आंदोलन शुक्रवार रात प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया। जिला प्रशासन और किसानों के बीच हुई वार्ता में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एथेनॉल फैक्ट्री में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर उसे हटाया भी जा सकता है। इसके साथ ही किसानों की सभी मांगों को लेकर विस्तृत रिव्यू किया जाएगा।

Contents
रिव्यू पूरा होने तक निर्माण कार्य रहेगा बंदचौथे दिन भी बंद रहा इंटरनेटउपद्रव के मामले में दर्ज हुए केस10 दिसंबर की हिंसक घटना से बढ़ा विवादडर के साए में ग्रामीण, परिवारों ने छोड़े घरकिसान नेताओं की प्रतिक्रियागुरुद्वारे में जारी रहेंगी किसान बैठकें


रिव्यू पूरा होने तक निर्माण कार्य रहेगा बंद

जिला कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के बाद संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और एडीजी वीके सिंह ने बताया कि किसानों की आशंकाओं को लेकर बिंदुवार समीक्षा की जाएगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में किसी भी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई गईं तो फैक्ट्री को हटाने तक की कार्रवाई की जा सकती है।


चौथे दिन भी बंद रहा इंटरनेट

इससे पहले शुक्रवार दोपहर तक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी रहा। चौथे दिन भी टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गईं। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहे।

- Advertisement -

उपद्रव के मामले में दर्ज हुए केस

आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के मामलों में पुलिस ने 107 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद आगे की कार्रवाई रिव्यू रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।


10 दिसंबर की हिंसक घटना से बढ़ा विवाद

10 दिसंबर को किसानों ने राठीखेड़ा गांव में निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी थी। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री परिसर में घुसकर कार्यालय में आग भी लगा दी थी। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कांग्रेस विधायक समेत 70 से अधिक लोग घायल हो गए थे। कई घायलों ने टिब्बी के गुरुद्वारे में शरण ली थी।


डर के साए में ग्रामीण, परिवारों ने छोड़े घर

हिंसा के बाद फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवारों ने डर के चलते अपने घर छोड़ दिए। क्षेत्र में लंबे समय तक तनाव का माहौल बना रहा, जिसे देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने पड़े।


किसान नेताओं की प्रतिक्रिया

किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी ने कहा कि प्रशासन के साथ सहमति बनी है, लेकिन अभी तक कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ में महापंचायत होती है तो किसान उसका समर्थन करेंगे। हालांकि यह महापंचायत अब फैक्ट्री के मुद्दे के बजाय किसानों की समस्याओं पर केंद्रित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि रिव्यू पूरा होने तक फैक्ट्री से जुड़े विवाद में किसानों या प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों पर फिलहाल रोक रहेगी।


गुरुद्वारे में जारी रहेंगी किसान बैठकें

किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन भले ही फिलहाल स्थगित किया गया हो, लेकिन किसानों की बैठकों का सिलसिला गुरुद्वारे में जारी रहेगा। रिव्यू रिपोर्ट के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।


Share News

editor December 13, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर
बीकानेर में कैफे और रेस्टोरेंटों की गतिविधियों पर उठे सवाल
बीकानेर
बीकानेर के इन इलाकों में मंगलवार को तीन घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के सरकारी अस्पतालों में अब मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट
बीकानेर
बीकानेर में हेड कांस्टेबल पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, ट्रैक किनारे मिला शव
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?