Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा अनावरण की तैयारी, रक्षामंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा अनावरण की तैयारी, रक्षामंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि
राजस्थान

ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा अनावरण की तैयारी, रक्षामंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि

editor
editor Published December 9, 2025
Last updated: 2025/12/09 at 5:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

13 दिसंबर को बाखासर में वीर बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

भारत–पाक सीमा से सटे बाड़मेर के सरहदी गांव बाखासर में 13 दिसंबर को 1971 के युद्ध नायक ठाकुर बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम उनके साहस, देशभक्ति और विशेष योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की पहल का हिस्सा है। समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के शामिल होने की संभावना की पुष्टि की गई है।

Contents
13 दिसंबर को बाखासर में वीर बलवंत सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कई दिग्गज नेता होंगे शामिलपरिवार ने उठाई पहल, चौक को बनाया स्मृति स्थल1971 के युद्ध में निभाई थी अनूठी भूमिकारेगिस्तान में मार्गदर्शन बना भारतीय सेना की जीत का आधारसमारोह में कई विशिष्ट हस्तियां रहेंगी उपस्थित

परिवार ने उठाई पहल, चौक को बनाया स्मृति स्थल

बलवंत सिंह के पौत्र रतन सिंह बाखासर ने बताया कि परिवार लंबे समय से चाहते थे कि गांव में एक ऐसा स्थान बने जो उनके दादा के बलिदान और वीरता की याद दिलाता रहे। इसी उद्देश्य से बाखासर के मुख्य चौक को ‘बलवंत चौक’ के रूप में विकसित किया गया है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जा रही है। परिवार ने बताया कि प्रमुख अतिथियों ने समारोह में भाग लेने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

1971 के युद्ध में निभाई थी अनूठी भूमिका

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य रघुवीर सिंह तामलोर के अनुसार, ठाकुर बलवंत सिंह 1971 के भारत–पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना के लिए केवल मार्गदर्शक नहीं थे, बल्कि रणनीतिक सहयोगी के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कच्छ के रण और सरहदी क्षेत्र के प्रत्येक मार्ग से परिचित होने के कारण उन्होंने तत्कालीन 10 पैरा स्पेशल फोर्सेज कमांडर ब्रिगेडियर भवानी सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभियान चलाया। दुश्मन की सीमा में प्रवेश कर सेना को सुरक्षित और सटीक दिशा देना उस समय बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे उन्होंने अदम्य साहस के साथ निभाया।

- Advertisement -

रेगिस्तान में मार्गदर्शन बना भारतीय सेना की जीत का आधार

तामलोर के अनुसार, रेगिस्तान के कठिन भूभाग में ऑपरेशन का संचालन संभव हो पाया क्योंकि बलवंत सिंह ने सेना को उन रास्तों से आगे बढ़ाया जो दुश्मन की नजरों से दूर थे। उनकी स्थानीय समझ और जोखिम उठाने की क्षमता ने अभियान को निर्णायक सफलता दिलाने में अहम योगदान दिया।

समारोह में कई विशिष्ट हस्तियां रहेंगी उपस्थित

आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम क्षेत्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान के रूप में याद रखा जाएगा। समारोह में संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम, पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, सीमा जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-संयोजक निंब सिंह, शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी और चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।


Share News

editor December 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एडीजी हवासिंह घुमरिया ने किया श्रीडूंगरगढ़ थाना और बीकानेर एसपी ऑफिस का निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर नगर निगम में 15 सफाई कर्मचारी पुनः बहाल, हाईकोर्ट आदेश की पालना
बीकानेर
नीट पेपर लीक मामले को लेकर बीकानेर में NSUI का मशाल जुलूस
बीकानेर
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में जय शर्मा ने जीता गोल्ड मेडल
बीकानेर
25 मई से शुरू होगा वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान, बीकानेर में तैयारियां तेज
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर में तस्कर गिरफ्तार, 5 ग्राम एमडी बरामद
बीकानेर
गृहमंत्री अमित शाह का बीकानेर दौरा तय, 25 को आगमन, 26 को बॉर्डर निरीक्षण
बीकानेर
भीनासर में गैस रिसाव से घर में लगी आग, मासूम समेत तीन झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान के 12 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Published May 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?