Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, कई जगह EVM में गड़बड़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, कई जगह EVM में गड़बड़ी
देश-दुनिया

बिहार चुनाव: पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 13% मतदान, कई जगह EVM में गड़बड़ी

editor
editor Published November 6, 2025
Last updated: 2025/11/06 at 10:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पटना, 6 नवंबर 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से जारी है। 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और सुबह 9 बजे तक औसतन 13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। राज्य के कुछ जिलों में उत्साह देखने को मिला, वहीं कुछ इलाकों में ईवीएम खराब होने और जनता द्वारा मतदान बहिष्कार की खबरें भी आई हैं।

Contents
जिलों में अब तक की मतदान स्थितिकई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबीराजनीतिक नेताओं के बयान

जिलों में अब तक की मतदान स्थिति

चुनाव आयोग के अनुसार, बेगूसराय में सबसे अधिक 14.60 फीसदी मतदान दर्ज हुआ है। लखीसराय में 17 प्रतिशत, खगड़िया में 14.15, मुजफ्फरपुर में 14.38, मोकामा में 13.01, भोजपुर में 13.11 और बक्सर में 13.28 फीसदी वोटिंग हुई है। वहीं नालंदा में केवल 12.45 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर ग्रामीणों ने पुल और सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है और बातचीत के ज़रिए समाधान का प्रयास किया जा रहा है।


कई जगह ईवीएम में तकनीकी खराबी

दानापुर, मधेपुरा और राघोपुर विधानसभा क्षेत्रों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आई हैं। बख्तियारपुर के बूथ नंबर 316 पर मशीन के बंद हो जाने से मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया और थोड़ी देर बाद मतदान फिर शुरू हुआ। वहीं सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया है।

- Advertisement -

राजनीतिक नेताओं के बयान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मतदान के बाद कहा, “नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। पिछले 20 वर्षों में उन्होंने बिहार को नई दिशा दी है। हम विकास के मुद्दे पर जनता से वोट मांग रहे हैं और विश्वास है कि जनता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार बनाएगी।”

वहीं महागठबंधन की ओर से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। हमें देखना चाहिए कि किसने अपने वादे निभाए हैं। हमारी सरकार बनने के बाद हम 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हर घर को रोजगार, और बुजुर्गों को पेंशन जैसी योजनाएं लागू करेंगे।”



Share News

editor November 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ऑपरेशन नीलकंठ में कार्रवाई, बीकानेर में एमडी के साथ नाबालिग पकड़ा
बीकानेर
आकाशवाणी के 90 वर्ष पर बीकानेर में शास्त्रीय संगीत संध्या
बीकानेर
बीकानेर में ऑफिस लॉकर तोड़कर 2.30 लाख रुपए की चोरी
बीकानेर
बीकानेर निगम में काम ठप, जेईएन से मारपीट, बढ़ा जनाक्रोश
बीकानेर
बीकानेर अनाज मंडी में लाखों की चोरी, कई आरोपी पकड़े गए
बीकानेर
8 मई तक राजस्थान में अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम रहेगा खराब
जयपुर बीकानेर
कोलायत में चार खनन प्लॉट की नीलामी, करोड़ों का राजस्व संभव
बीकानेर
बीकानेर निगम में काम ठप, ठेकेदारों ने जेईएन से की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

मई से लागू बड़े बदलाव: गैस महंगी, गेमिंग नियम सख्त

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?