Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी

editor
editor Published June 20, 2026
Last updated: 2026/06/20 at 4:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पींपली चौक निवासी राजा चांडक ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि वह नोखा में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने 17 अप्रैल को कंपनी की ई-मेल आईडी पर संपर्क किया था।

रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने खुद को डोमिनोज इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी बताकर ई-मेल के जरिए संपर्क किया और फ्रेंचाइजी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों ने लेटर ऑफ इंटेंट भेजकर विश्वास में लिया तथा रजिस्ट्रेशन, सरकारी एनओसी और ब्रांड फीस के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम जमा करवानी शुरू कर दी।

परिवादी का आरोप है कि 3 जून से 6 जून के बीच आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 18 लाख 46 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने ऑडिट और साइट निरीक्षण का बहाना बनाकर मुलाकात टालनी शुरू कर दी।

- Advertisement -

पीड़ित के अनुसार बाद में आरोपियों के मोबाइल फोन बंद हो गए और संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।


Share News

editor June 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर
डोडा पोस्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, छह नामजद
बीकानेर
स्कॉर्पियो की टक्कर से अभय कमांड सेंटर का सीसीटीवी पोल क्षतिग्रस्त
बीकानेर
बीकानेर में चोरी की बड़ी वारदात: सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार
बीकानेर
बीकानेर मेड़तिया प्रकरण: भाजपा ने बनाई दूरी, बार काउंसिल हुआ सक्रिय
बीकानेर
एक भूखंड पर दो पट्टे देने पर यूआईटी सचिव सहित पांच सस्पेंड
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप

Published June 20, 2026
बीकानेर

मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम

Published June 20, 2026
बीकानेर

डोडा पोस्त कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला, छह नामजद

Published June 20, 2026
बीकानेर

स्कॉर्पियो की टक्कर से अभय कमांड सेंटर का सीसीटीवी पोल क्षतिग्रस्त

Published June 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?