Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकार के नए पेंशन आदेश पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सरकार के नए पेंशन आदेश पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध
राजस्थान

सरकार के नए पेंशन आदेश पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया विरोध

editor
editor Published October 12, 2025
Last updated: 2025/10/12 at 2:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पेंशन योजना पर सरकार के नए आदेश का विरोध तेज हो गया है। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने जीपीएफ से सम्बद्ध पेंशन योजना के हालिया आदेश को अनुचित और अव्यावहारिक बताया है।

 

संघ के अध्यक्ष डॉ. माताप्रसाद शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय अकादमिक रूप से स्वतंत्र है, लेकिन वित्तीय रूप से पूरी तरह से राज्य सरकार के अधीन है। ऐसे में पेंशन का वित्तीय भार विश्वविद्यालयों पर डालना न तो तर्कसंगत है और न ही व्यावहारिक। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों की पेंशन का पूरा खर्च राज्य सरकार को ही उठाना चाहिए और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ यथावत जारी रखना चाहिए।

 

- Advertisement -

राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने भी इस आदेश का विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वयं यह स्वीकार कर चुकी है कि विश्वविद्यालय अकादमिक रूप से स्वायत्त हैं, पर उनकी वित्तीय स्वायत्तता सरकार के नियंत्रण में है। ऐसे में पेंशन का भार विवि और स्वायत्त संस्थानों पर डालना सरकार की पूर्व घोषित नीति के विपरीत है।

 

इसी क्रम में जेसीटीएसएल कार्मिकों ने भी आदेश के विरोध में आवाज उठाई है। यूनियन अध्यक्ष बोदूराम वर्मा और महासचिव चंद्रप्रकाश ने कहा कि यह आदेश सेवानिवृत्त कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के आश्रितों और वर्तमान कार्मिकों की सामाजिक सुरक्षा के अधिकार पर सीधा प्रहार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आदेश वापस नहीं लिया, तो आंदोलन किया जाएगा।


Share News

editor October 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सीवर लाइन कार्य के दौरान मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे
बीकानेर
राजस्थान में 17 आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों में बदलाव
बीकानेर
अब अस्पताल पहुंचकर ही लगेगी कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी
बीकानेर
बीछवाल जलाशय पहुंचा नहरी पानी, शहर को मिली बड़ी राहत
बीकानेर
बीछवाल में कुएं की केबल चोरी, तीन युवक पकड़े गए
बीकानेर
भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
बीकानेर राजस्थान
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजस्थानी भाषा को लेकर सरकार पर बढ़ा दबाव
बीकानेर
जयपुर बैठक में उठेंगी बीकानेर रेल विकास की मांगें
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में हीटवेव अलर्ट – Rajasthan News

Published May 17, 2026
राजस्थान

राजस्थान में जनगणना-2027 के लिए डोर-टू-डोर सर्वे शुरू – Rajasthan News

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?