Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार
देश-दुनिया

जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, DRDO गेस्ट हाउस का मैनेजर गिरफ्तार

editor
editor Published August 5, 2025
Last updated: 2025/08/05 at 3:14 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के लिए चल रहे एक जासूसी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने भारत-पाक सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की जांच करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो डीआरडीओ गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है, जो जैसलमेर के चांधन गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पोकरण फायरिंग रेंज और अन्य संवेदनशील सैन्य स्थलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी सीमा पार पाकिस्तान भेज रहा था। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन और ऑनलाइन चैट्स से कई अहम सबूत मिले हैं, जिनसे यह साबित होता है कि उसने जानबूझकर संवेदनशील सूचनाएं साझा कीं।

बताया जा रहा है कि महेन्द्र सिंह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उसकी गतिविधियों पर महीनों से नजर रखी जा रही थी। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस और अन्य राष्ट्रीय एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि कुछ महीने पहले भी जैसलमेर से ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें राजस्थान सरकार के एक पूर्व मंत्री के निजी सहायक शकूर खां को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

जांच में खुलासा हुआ था कि शकूर खां सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजित सरकारी बैठकों की आड़ में भारतीय सेना से जुड़ी रणनीतिक जानकारियां पाकिस्तान भेजता था। वह अब तक सात बार पाकिस्तान जा चुका था, और उसके रिश्तेदार सिंध प्रांत के रहीम यार खान, सक्खर और घोटकी जिलों में रहते हैं। उस पर हवाला और बैंक खातों के जरिए धन प्राप्त करने के भी गंभीर आरोप लगे थे।

लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में हर गतिविधि पर अब और कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।


Share News

editor August 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर
प्रताप बस्ती में अवैध कैसिनो पर पुलिस का छापा, 10 गिरफ्तार
बीकानेर
डोमिनोज फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
बीकानेर
डूंगर कॉलेज जाने से रोका, युवक से मारपीट का आरोप
बीकानेर
मारवाड़ अस्पताल के बाहर अव्यवस्था से रोजाना लग रहा जाम
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
देश-दुनिया

अब व्हाट्सएप पर मिलेंगी ई-मित्र सेवाएं, घर बैठे होंगे काम

Published June 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?