Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और जबरन धर्मांतरण पर इस्कॉन ने जताई चिंता
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और जबरन धर्मांतरण पर इस्कॉन ने जताई चिंता
देश-दुनिया

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और जबरन धर्मांतरण पर इस्कॉन ने जताई चिंता

editor
editor Published August 4, 2025
Last updated: 2025/08/04 at 6:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और जबरन धर्मांतरण पर इस्कॉन ने जताई चिंता

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जिसमें हत्या, जबरन धर्मांतरण और भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं शामिल हैं। इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता राधारमण दास ने सोमवार को गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुप्पी है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हालिया घटनाओं को लेकर दुनिया भर की मानवाधिकार संस्थाओं से सवाल किया है।

राधारमण दास ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “बांग्लादेश में जो हो रहा है वह दिल दहला देने वाला है। महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का अपहरण हो रहा है, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की जा रही। लोग केवल अपने धर्म की वजह से नौकरियां खो रहे हैं और जबरन धर्मांतरण के लिए मजबूर किए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की यह खामोशी बेहद चौंकाने वाली है।”

उन्होंने चिन्मय प्रभु का जिक्र करते हुए कहा कि एक साल से अधिक समय से उन्हें जेल में रखा गया है। जमानत मिलने के बावजूद उन्हें एक और झूठे मामले में फंसा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह केवल हिंदुओं के खिलाफ नहीं है, बल्कि ईसाई और बौद्ध समुदाय भी इस उत्पीड़न के शिकार हैं।

- Advertisement -

राधारमण दास ने बताया कि अगस्त 2024 में हुए राजनीतिक विद्रोह के बाद, जिसमें प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटाया गया था, बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी है। इसके बाद भीड़ हिंसा और मॉब लिंचिंग की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है।

कनाडा स्थित ‘ग्लोबल सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक गवर्नेंस’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024-25 के दौरान बांग्लादेश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में बारह गुना वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में 51 मौतें दर्ज की गई थीं, जबकि 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 637 हो गई। इन मृतकों में 41 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

4 अगस्त 2024 को जशोर के एक होटल में 24 लोगों को जिंदा जला दिया गया, वहीं 25 अगस्त को रूपगंज, नारायणगंज स्थित गाजी टायर्स में भीषण आग में 182 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सख्त मीडिया सेंसरशिप के कारण कई घटनाओं की जानकारी और पीड़ितों के नाम सामने नहीं आ सके।

‘ग्लोबल सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक गवर्नेंस’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि यह हिंसा बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता और राजनीतिक अस्थिरता को दर्शाती है।

राधारमण दास ने अंत में कहा, “हमें अब मौन नहीं रहना चाहिए। यह समय है जब पूरी दुनिया को इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”


Share News

editor August 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम अस्पताल में नेत्र मशीन दो साल से बंद, मरीज परेशान
बीकानेर
नापासर में बस संचालन बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बीकानेर
मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों का सम्मान, बीकानेर में आयोजित समारोह
बीकानेर
बीकानेर में अवैध हथियार गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
जनगणना के नाम पर ठगी से रहें सावधान, प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में कार्रवाई, बीकानेर में एमडी के साथ नाबालिग पकड़ा
बीकानेर
आकाशवाणी के 90 वर्ष पर बीकानेर में शास्त्रीय संगीत संध्या
बीकानेर
बीकानेर में ऑफिस लॉकर तोड़कर 2.30 लाख रुपए की चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

मई से लागू बड़े बदलाव: गैस महंगी, गेमिंग नियम सख्त

Published May 1, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?