Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: साइबर गुलामी का खौफनाक जाल: विदेशों में नौकरी के नाम पर फंसा रहे अपराधी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > साइबर गुलामी का खौफनाक जाल: विदेशों में नौकरी के नाम पर फंसा रहे अपराधी
बीकानेर

साइबर गुलामी का खौफनाक जाल: विदेशों में नौकरी के नाम पर फंसा रहे अपराधी

editor
editor Published August 1, 2025
Last updated: 2025/08/01 at 10:24 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान पुलिस की चेतावनी: ‘साइबर स्लेवरी’ के खतरनाक जाल से बचें

राजस्थान पुलिस ने एक बेहद खतरनाक साइबर ट्रेंड ‘साइबर स्लेवरी’ को लेकर नागरिकों को सतर्क किया है। पढ़े-लिखे और तकनीकी रूप से सक्षम युवाओं को विदेशों में आकर्षक नौकरियों का लालच देकर दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे लाओस, म्यांमार और कंबोडिया में फंसाया जा रहा है। वहां पहुंचने पर उनके पासपोर्ट छीन लिए जाते हैं और उन्हें बंधक बनाकर जबरन साइबर अपराध करवाया जाता है।

आईटी सेक्टर की नौकरी का झांसा देकर फंसाया जाता है
राजस्थान पुलिस के साइबर क्राइम एसपी शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि अपराधी मोटी सैलरी और सुनहरे करियर का सपना दिखाकर युवाओं को विदेश भेजते हैं। वहां पहुंचते ही उनके दस्तावेज जब्त कर लिए जाते हैं और फिर उन्हें शारीरिक, मानसिक दबाव डालकर साइबर अपराधों में झोंक दिया जाता है। उनसे भारत के नागरिकों को ठगने का काम करवाया जाता है।

भारत सरकार की सतर्कता और सुझाव
भारतीय विदेश मंत्रालय और विभिन्न पुलिस एजेंसियां ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट्स के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। राजस्थान पुलिस ने युवाओं और आमजन से निम्न सलाहों का पालन करने की अपील की है:

- Advertisement -
  • केवल विदेश मंत्रालय (MEA) में पंजीकृत भर्ती एजेंटों के माध्यम से मिलने वाली नौकरियों पर ही विश्वास करें।

  • अवैध एजेंटों या अपंजीकृत व्यक्तियों के झांसे में न आएं।

  • एमईए की आधिकारिक वेबसाइट पर वैध एजेंटों की सूची जरूर जांचें:
    https://www.mea.gov.in/images/attach/03-list-4-2024.pdf

संदेह हो तो तुरंत करें रिपोर्ट
यदि आपको ईमेल, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक या टेलीग्राम पर किसी भी संदिग्ध नौकरी का ऑफर, लिंक या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत शिकायत करें:

  • साइबर हेल्पलाइन: 1930, 9256001930, 9257510100

  • राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: https://cybercrime.gov.in

  • निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर थाना में संपर्क करें।

राजस्थान पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस नई साइबर ठगी के तरीके के बारे में सजग रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी युवा लालच में आकर अपना भविष्य खतरे में न डाले।


Share News

editor August 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान
महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता
बीकानेर
बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास
बीकानेर
नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा

You Might Also Like

बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त

Published May 7, 2026
बीकानेर

महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता

Published May 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास

Published May 7, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?