Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: यूपीआई लेनदेन पर 2000 के ऊपर GST लगाने की कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > यूपीआई लेनदेन पर 2000 के ऊपर GST लगाने की कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार
देश-दुनिया

यूपीआई लेनदेन पर 2000 के ऊपर GST लगाने की कोई योजना नहीं: केंद्र सरकार

editor
editor Published July 27, 2025
Last updated: 2025/07/27 at 10:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपए से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित लेनदेन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की कोई योजना नहीं है। राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जीएसटी परिषद ने इस तरह के किसी कर लगाने की सिफारिश नहीं की है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी की दरें और छूटें परिषद की सिफारिशों के आधार पर तय होती हैं और फिलहाल 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर किसी भी तरह के जीएसटी का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक के कुछ व्यापारियों को उनके यूपीआई लेनदेन के आंकड़ों के आधार पर जीएसटी भुगतान के नोटिस जारी किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी कहा कि कर्नाटक में व्यापारियों को जारी नोटिस राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर अधिकारियों द्वारा भेजे गए हैं, न कि केंद्र सरकार द्वारा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अब इन नोटिसों से पल्ला झाड़ रही है और जनता को गुमराह कर रही है।

- Advertisement -

जोशी ने यह भी कहा कि यदि यह केंद्र सरकार द्वारा किया गया होता तो अन्य राज्यों में भी इसी प्रकार के नोटिस जारी होते, लेकिन केवल कर्नाटक में ऐसा हुआ है, जो इस बात को सिद्ध करता है कि नोटिस राज्य सरकार की ओर से भेजे गए।

सरकार ने दोहराया है कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों को सुविधाजनक प्रणाली प्रदान करने के लिए यूपीआई लेनदेन पर कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया जाएगा।


Share News

editor July 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में लिग्नाइट गैसीफिकेशन से खुलेंगे रोजगार और उद्योगों के द्वार
बीकानेर
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली
देश-दुनिया
केंद्र सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर लगाई तत्काल रोक
बीकानेर
गंगानगर में एनआईए की कार्रवाई, लॉरेंस गैंग का आरोपी भगोड़ा घोषित
बीकानेर
कोडमदेसर तक ई-बस संचालन की मांग, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
बीकानेर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों के लिए विशेष बस व्यवस्था, 20 प्वाइंट तय
बीकानेर
पीएम-किसान की 23वीं किस्त पर केवीके में जागरूकता कार्यक्रम
बीकानेर
पीबीएम सुधारो आंदोलन के समर्थन में पहुंचे डॉ. बीडी कल्ला, सरकार से की कार्रवाई की मांग
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त किसानों को मिली

Published June 21, 2026
देश-दुनिया

राम मंदिर दान राशि गबन मामले में ट्रस्ट पदाधिकारी भी जांच के दायरे में

Published June 14, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज क्षेत्र में भारतीय जहाज पर हमला, सुरक्षा पर चिंता बढ़ी

Published June 11, 2026
देश-दुनिया

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश से राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी

Published June 6, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?