Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में जर्जर मकान बना खतरा, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ा हादसे का डर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में जर्जर मकान बना खतरा, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ा हादसे का डर
बीकानेर

बीकानेर में जर्जर मकान बना खतरा, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ा हादसे का डर

editor
editor Published July 27, 2025
Last updated: 2025/07/27 at 10:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मानसून के बाद शहर में कई पुराने और जर्जर मकान हादसे का कारण बन सकते हैं। पूर्व में हुई घटनाओं के बावजूद नगर निगम ने केवल औपचारिकता निभाते हुए मकान मालिकों को नोटिस जारी किए, लेकिन इन पर अमल नहीं हो सका। मकान आज भी खतरनाक हालत में खड़े हैं और गिरने की कगार पर हैं।

रविवार को एमएम स्कूल की एक दीवार ढह गई। सौभाग्य से रविवार का अवकाश होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। इसी तरह, नयाशहर के डॉ. धनपत राय मार्ग स्थित नरसिंह भवन के सामने एक पुरानी कोटड़ी की दीवार गिर गई, लेकिन घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

नगर निगम ने अब तक इन नोटिसों का फॉलोअप नहीं लिया और न ही जमीनी कार्रवाई की गई है। जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है।

हालांकि पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने सरकारी स्कूलों के सर्वे के निर्देश दिए हैं, लेकिन शहर में मौजूद अनेक जर्जर मकानों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो ये मकान किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।

- Advertisement -

गौरतलब है कि हाल ही में झालावाड़ में एक जर्जर स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत और करीब 30 घायल हो गए थे। इस घटना के बाद सरकार ने भले ही गंभीर रुख अपनाया हो, लेकिन बीकानेर में स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।


Share News

editor July 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान
महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता
बीकानेर
बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास
बीकानेर
नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान
बीकानेर
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा
बीकानेर
मृत समझी गई महिला में लौटी सांसें, परिजन रह गए दंग
दौसा

You Might Also Like

बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त

Published May 7, 2026
बीकानेर

महाजन में रहस्यमयी बीमारी से पशुओं की मौत, ग्रामीणों में चिंता

Published May 7, 2026
बीकानेर

बीकानेर अस्पतालों में फायर मॉक ड्रिल, आग से बचाव का अभ्यास

Published May 7, 2026
बीकानेर

नागणेची माता मंदिर की लिफ्ट खराब, बुजुर्ग श्रद्धालु परेशान

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?