Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर रेंज में 16 दिन चला ऑपरेशन वज्र, कई अपराधी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर रेंज में 16 दिन चला ऑपरेशन वज्र, कई अपराधी गिरफ्तार
बीकानेर

बीकानेर रेंज में 16 दिन चला ऑपरेशन वज्र, कई अपराधी गिरफ्तार

editor
editor Published July 22, 2025
Last updated: 2025/07/22 at 2:29 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर रेंज में चला 16 दिन का ऑपरेशन वज्र, अवैध हथियारों के साथ कई अपराधी दबोचे गए

बीकानेर। बीकानेर रेंज के चार जिलों में 4 से 20 जुलाई तक ‘ऑपरेशन वज्र’ के तहत अपराधियों और संदिग्धों पर व्यापक कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध हथियारों के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है।

आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन में पुलिस ने 120 संदिग्धों की डोजियर खोली है। साथ ही, गंभीर अपराधों में फरार चल रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

20 अपराधियों पर इनाम घोषित
अभियान के दौरान 20 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया। इसके अलावा, 140 संदिग्ध लोगों पर विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

अवैध हथियारों पर कसा शिकंजा
ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। पुलिस ने 60 मामलों में एफआईआर दर्ज कर 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 42 अवैध फायर आम्र्स, 46 कारतूस और 13 मैग्जीन जब्त की गईं।

नाकाबंदी और वाहन जांच भी शामिल
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई मामलों में कार्रवाई की गई है।

अभियान का उद्देश्य
आईजी ने बताया कि ऑपरेशन वज्र का मकसद रेंज के चारों जिलों में अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। आने वाले समय में इस तरह के अभियानों को और अधिक प्रभावी तरीके से जारी रखने की योजना है।


Share News

editor July 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे
बीकानेर
मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग
बीकानेर
डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता
बीकानेर
शिक्षा सेवा के लिए हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी को मिलेगा भामाशाह सम्मान
बीकानेर
श्रीगंगानगर में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीछवाल में स्कॉर्पियो सवारों का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट लाइसेंस फीस संशोधित, हर साल बढ़ेगी 5 प्रतिशत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना

Published June 26, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे

Published June 26, 2026
बीकानेर

मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग

Published June 26, 2026
बीकानेर

डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता

Published June 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?