Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘रिवर्ट’ कोड से चलता था धर्मांतरण रैकेट, बालिग लड़कियों को बनाते थे निशाना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ‘रिवर्ट’ कोड से चलता था धर्मांतरण रैकेट, बालिग लड़कियों को बनाते थे निशाना
बीकानेर

‘रिवर्ट’ कोड से चलता था धर्मांतरण रैकेट, बालिग लड़कियों को बनाते थे निशाना

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 7:00 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

धर्मांतरण के एक संगठित रैकेट का खुलासा हुआ है, जिसमें कोड वर्ड ‘रिवर्ट’ का इस्तेमाल कर सुनियोजित ढंग से बालिग लड़कियों को निशाना बनाया जाता था। पुलिस ने इस मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें दस दिन की रिमांड पर भेजा गया है। इनमें से छह आरोपी मूल रूप से हिंदू हैं, जिन्होंने पहले धर्म बदला और फिर गिरोह का हिस्सा बन गए।

आरोपियों ने धर्म परिवर्तन के बाद अपने नाम भी बदल लिए थे। उदाहरण के तौर पर एसबी कृष्णा अब आयशा बन गई, रूपेंद्र बघेल ने अबु रहमान नाम लिया, मनोज अब मुस्तफा कहलाता है, शेखर रॉय ने अली हसन नाम रखा और पियूष सिंह पंवार ने खुद को मोहम्मद अली के रूप में पेश किया।

गिरोह ‘रिवर्ट’ शब्द का इस्तेमाल घर वापसी के संदर्भ में करता था, लेकिन असल में इसका मकसद था युवतियों का धर्मांतरण कराना। जिनका धर्म बदला जाता, उनके नाम पहले समाचारपत्रों में विज्ञापन के रूप में प्रकाशित कराए जाते थे, फिर अदालत में अर्जी देकर कानूनी दस्तावेज तैयार कराए जाते।

एक बार कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निकाह और धर्मांतरण को पलटना बेहद मुश्किल हो जाता। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपियों की कई सोशल मीडिया आईडी ‘Revert’ नाम से बनाई गई थीं।

- Advertisement -

गिरोह ने कोलकाता को ‘सेफ जोन’ बना रखा था, जहां धर्मांतरण के इच्छुक या बहकाए गए युवक-युवतियों को रखा जाता था। कोलकाता के तपसिया इलाके में एक तरह का अघोषित ठिकाना बना रखा गया था, जहां दीनी तालीम दी जाती और आगे की योजना बनाई जाती।

दो बहनें जो इस जाल में फंसीं, वे पहले दिल्ली, फिर मुजफ्फरपुर होते हुए कोलकाता पहुंचीं। वहां ओसामा नाम के युवक ने होटल में ठहरने और फिर बस्ती में कमरा दिलाने की व्यवस्था की। गिरोह ने उन्हें सोने के जेवर नहीं लाने की हिदायत दी थी, लेकिन वे लेकर पहुंच गईं।

वयस्क लड़कियों को फंसाने के पीछे गिरोह की मंशा थी कि उन्हें कानूनी अड़चन न झेलनी पड़े। चूंकि वे बालिग थीं, इसलिए धर्म परिवर्तन के लिए स्वतंत्र मानी जाती थीं। इसके साथ ही, ये लड़कियां अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी धर्मांतरण के लिए प्रेरित करती थीं।

धार्मिक पहचान बदलने के बाद आरोपियों के लिए कोलकाता में आधार कार्ड और वोटर आईडी तक बनवा दिए जाते थे, जिससे उन्हें नागरिक अधिकार भी मिल जाते थे। इस गंभीर मामले की जांच अब एटीएस और आईबी कर रही है।


Share News

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
बीकानेर

चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Published May 7, 2026
बीकानेर

पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published May 7, 2026
बीकानेर

मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?