Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अघोषित बिजली कटौती से परेशान उद्योगपति पहुँचे मुख्य अभियंता कार्यालय
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अघोषित बिजली कटौती से परेशान उद्योगपति पहुँचे मुख्य अभियंता कार्यालय
बीकानेर

अघोषित बिजली कटौती से परेशान उद्योगपति पहुँचे मुख्य अभियंता कार्यालय

editor
editor Published July 21, 2025
Last updated: 2025/07/21 at 6:47 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और उससे औद्योगिक इकाइयों को हो रहे नुकसान के विरोध में बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संभाग मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के.के. कस्वां से मुलाकात कर शोभासर-बदरासर इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की अनियमित आपूर्ति और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से अवगत कराया। जुगल राठी ने बताया कि लगातार हो रही ट्रिपिंग और बिजली कटौती के कारण उत्पादन बाधित हो रहा है, जिससे उद्योगों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में प्रस्तावित नया जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) लंबे समय से लंबित है और निर्माण में हो रही देरी के कारण समस्या और गंभीर हो गई है।

शोभासर-बदरासर इंडस्ट्रियल डवलपमेंट सोसाइटी के उपाध्यक्ष संदीप बुडानिया ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

- Advertisement -

सोसाइटी के कोषाध्यक्ष दामोदर माहेश्वरी ने झुके हुए विद्युत पोल और ट्रिपिंग की समस्या के चलते दुर्घटना की आशंका जताई और जल्द सुधार की मांग की।

मुख्य अभियंता के.के. कस्वां ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य में तेजी लाने, तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जितेन्द्र चौधरी, गोपाल बोराणा, कुलदीप सिंह शेखावत, प्रेम पडिहार, चन्द्र पडिहार, सुभाष सियाग, सुभाष तर्ड, मदन लाल स्वामी, नारायण राठी, नवीन चाण्डक, राधेश्याम राठी, सौरभ गौदारा, बाबूलाल सांरण और बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के सचिव संजय जैन सांड सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने जल्द से जल्द समाधान की मांग दोहराई।


Share News

editor July 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर
मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में 8 मई को दो घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन चलेगी, राजस्थान के 12 स्टेशनों पर ठहराव
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां जब्त
बीकानेर
बाड़मेर सीमा में पाकिस्तानी युवक घुसा, बीएसएफ ने पकड़ा
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
बीकानेर

चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Published May 7, 2026
बीकानेर

पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Published May 7, 2026
बीकानेर

मातृभाषा और बाल साहित्य पर प्रज्ञालय संस्थान में गोष्ठी आयोजित

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?