Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हर बच्चे को हर सप्ताह आयरन गोली देना होगा सुनिश्चित: कलेक्टर के निर्देश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > हर बच्चे को हर सप्ताह आयरन गोली देना होगा सुनिश्चित: कलेक्टर के निर्देश
बीकानेर

हर बच्चे को हर सप्ताह आयरन गोली देना होगा सुनिश्चित: कलेक्टर के निर्देश

editor
editor Published July 20, 2025
Last updated: 2025/07/20 at 7:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: हर सप्ताह बच्चों को आयरन की गोली देना होगा सुनिश्चित, 50% से कम उपलब्धि पर होगी चार्जशीट

बीकानेर। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शनिवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक बच्चे और किशोर को हर सप्ताह आयरन की गोली उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और आईसीडीएस विभाग को पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।

कलेक्टर ने कहा कि अगले माह जिन अधिकारियों की उपलब्धि 50% से कम पाई जाएगी, उनके विरुद्ध चार्जशीट की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नीली और गुलाबी आयरन गोली तथा आयरन सिरप को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और ममता एक्सप्रेस के वाहनों की रूट चार्ट और कैंप प्लान से समन्वय किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार एंबुलेंस का उपयोग भी किया जा सकता है, लेकिन बच्चों तक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

- Advertisement -

स्टॉप डायरिया अभियान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके सिखाने के लिए जिला परिषद, शिक्षा विभाग और आईसीडीएस को जोड़ते हुए अलग से जिला स्तरीय अभियान चलाया जाए।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह के भीतर एएनसी पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, डिजिटल हेल्थ मिशन, मिशन कर्मयोगी, मौसमी बीमारियां और गैर-संक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की ब्लॉकवार समीक्षा कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए।

बैठक में सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। नोखा ब्लॉक में एक मातृ मृत्यु की विस्तृत समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र तनेजा, डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. चंद्रशेखर मोदी, डॉ. नवल किशोर गुप्ता, डीपीएम सुशील कुमार, यूएनडीपी के योगेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पीबीएम अस्पताल के डॉ. गौरी शंकर जोशी, एसडीएम अस्पताल के डॉ. सुनील हर्ष, और डीएच नोखा के अधीक्षक भी बैठक में शामिल हुए।


Share News

editor July 20, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे
बीकानेर
मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग
बीकानेर
डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता
बीकानेर
शिक्षा सेवा के लिए हल्दीराम एजुकेशन सोसायटी को मिलेगा भामाशाह सम्मान
बीकानेर
श्रीगंगानगर में नाबालिग से गैंगरेप के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीछवाल में स्कॉर्पियो सवारों का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल
बीकानेर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट लाइसेंस फीस संशोधित, हर साल बढ़ेगी 5 प्रतिशत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट शुरू करेगा सुपर-50 योजना

Published June 26, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा बढ़ाने को भामाशाहों ने दिए 15 पंखे

Published June 26, 2026
बीकानेर

मेरठ हाईवे पर राजस्थान रोडवेज डबल डेकर बस में लगी आग

Published June 26, 2026
बीकानेर

डेढ़ किलो चांदी के आभूषण लेकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता

Published June 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?