Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हर चौथा छात्र होगा क्वालिफाई, जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट कल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > शिक्षा > हर चौथा छात्र होगा क्वालिफाई, जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट कल
शिक्षा

हर चौथा छात्र होगा क्वालिफाई, जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट कल

editor
editor Published June 1, 2025
Last updated: 2025/06/01 at 7:57 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट 2 जून को, हर चौथा छात्र हो सकता है क्वालिफाई

कटऑफ में बदलाव की संभावना, जोसा काउंसलिंग 3 जून से शुरू हो सकती है

देश की सबसे चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड 2025 का परिणाम 2 जून, सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर द्वारा किया गया था और रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही परीक्षा की फाइनल आंसर-की भी प्रकाशित की जाएगी।

इस बार पेपर रहा कठिन
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों और कोचिंग संस्थानों की मानें तो इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत कठिन रहा, जिससे कटऑफ में संभावित बदलाव की चर्चा है। परीक्षा कुल 360 अंकों की थी, जिसमें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों 180-180 अंकों के थे।

- Advertisement -

हर चौथा छात्र हो सकता है चयनित
इस बार करीब 1.90 लाख छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 48 हजार छात्रों के क्वालीफाई करने की संभावना जताई जा रही है। यानी लगभग हर चौथा परीक्षार्थी आईआईटी में प्रवेश के योग्य हो सकता है।

आईआईटी बॉम्बे बनी टॉप चॉइस
शिक्षा विशेषज्ञ देव शर्मा के अनुसार, जेईई-एडवांस्ड में सफल छात्रों की पहली पसंद आईआईटी बॉम्बे रहती है। इसकी ब्रांड वैल्यू, प्लेसमेंट और मुंबई में स्थित होना इसे खास बनाता है। आईआईटी बॉम्बे में कुल 1204 सीटें हैं—जिसमें 1006 बीटेक, 118 बीएस और 80 ड्यूल डिग्री (बीटेक+एमटेक) की हैं। टॉप रैंकर्स का फोकस विशेषकर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग पर रहता है, लेकिन सीमित सीटों के कारण बीएस इन इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स जैसे कोर्स भी लोकप्रिय हो रहे हैं।

जोसा काउंसलिंग 3 जून से संभावित
देश के 23 आईआईटी संस्थानों की लगभग 18,000 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग 3 जून से शुरू हो सकती है। हालांकि अभी सीट मैट्रिक्स आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि रिजल्ट जारी होते ही काउंसलिंग प्रक्रिया भी तेज़ी से शुरू की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जोसा की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें और दस्तावेज़ों की तैयारी रखें।


Share News

editor June 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस के 20 विधार्थी आईजर परीक्षा में चयनित

Published July 2, 2026
बीकानेरशिक्षा

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार

Published May 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?