Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्कूली छात्राओं के ब्लैकमेल और धर्मांतरण पर NHRC की बड़ी कार्रवाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > स्कूली छात्राओं के ब्लैकमेल और धर्मांतरण पर NHRC की बड़ी कार्रवाई
राजस्थान

स्कूली छात्राओं के ब्लैकमेल और धर्मांतरण पर NHRC की बड़ी कार्रवाई

editor
editor Published March 1, 2025
Last updated: 2025/03/01 at 5:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो बिजयनगर पहुंचे और स्कूली छात्राओं के ब्लैकमेल व धर्मांतरण के गंभीर मामले की जांच की। उन्होंने पीड़ित बच्चियों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली और अब तक की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया।

प्रियंक कानूनगो ने बताया कि अभी तक पीड़िताओं को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं दी गई, जबकि उन्हें तुरंत राहत मिलनी चाहिए थी। इस पर पुलिस प्रशासन ने प्रत्येक पीड़िता को 20-20 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में कुछ और आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिन पर जल्द ही कार्रवाई होगी और अन्य गिरफ्तारियां भी संभव हैं।

आयोग ने पीड़िताओं की पढ़ाई जारी रखने के दिए निर्देश

बैठक में पीड़ितों और उनके परिजनों से भी बातचीत की गई, जिसमें छात्राओं की पढ़ाई दोबारा शुरू करवाने को प्राथमिकता दी गई। इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रियांक कानूनगो ने कहा कि दलित पीड़ित छात्राओं को कानून के तहत आर्थिक मदद मिलनी चाहिए थी, जो अब तक नहीं मिली। इसे लेकर उन्होंने तुरंत राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए। मामले में शामिल नाबालिग आरोपियों के खिलाफ वयस्कों की तरह ट्रायल किए जाने की बात भी कही गई। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जूनाइल जस्टिस बोर्ड में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू छात्राओं को बनाया गया था निशाना

प्रियंक कानूनगो ने यह भी कहा कि जांच में सभी आरोपी एक ही धर्म के निकले, जबकि पीड़ित बच्चियां हिंदू समुदाय से संबंधित थीं। उन्होंने इस घटना को “ग्रूमिंग विंग” का हिस्सा बताया, जो सुनियोजित तरीके से लड़कियों को निशाना बनाता है। आयोग सदस्य ने पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की। लेकिन आगे की जांच में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

- Advertisement -

मानवाधिकार आयोग की नजर बनी रहेगी

आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने पुलिस के साथ कुछ गोपनीय जानकारी साझा की और मामले में जल्द न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सामाजिक और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है, इसलिए आयोग की टीम इस पर नजर बनाए रखेगी। इस मामले में पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जल्द ही नए खुलासे हो सकते हैं। वहीं, पीड़ितों के परिवारों ने तत्काल न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

नए आरोपियों के नाम आए सामने

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजली शर्मा ने बताया कि पीड़ित छात्राओं की पहले भी काउंसलिंग की गई थी और आज भी उनसे बातचीत की गई। इस दौरान पीड़िताओं ने कुछ नए आरोपियों के नाम बताए, जिनकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस को शक है कि यह एक सुनियोजित गिरोह का हिस्सा हो सकता है, जो लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।


Share News

editor March 1, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में एनर्जी ड्रिंक की जांच, 28 हजार से अधिक कैन सीज
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में प्रसूता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती
बीकानेर
बीकानेर में घरेलू विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर हत्या का आरोप
बीकानेर
हाड़ौती में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बीकानेर
एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?