Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ‘शिक्षा मंत्री पलटूराम’ पोस्ट के बाद कर्मचारी मुश्किल में, सरकार ने शुरू की जांच
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > ‘शिक्षा मंत्री पलटूराम’ पोस्ट के बाद कर्मचारी मुश्किल में, सरकार ने शुरू की जांच
राजस्थानशिक्षा

‘शिक्षा मंत्री पलटूराम’ पोस्ट के बाद कर्मचारी मुश्किल में, सरकार ने शुरू की जांच

editor
editor Published September 21, 2024
Last updated: 2024/09/21 at 10:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जोधपुर सर्किट हाउस के बाहर प्रदेश के शिक्षामंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले कर्मचारी नेता को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

जोधपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पोस्टर को लेकर छिड़े विवाद के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में शिक्षा विभाग ने कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने शुक्रवार शाम एक आदेश भी जारी कर दिया, जिसमें राजकीय कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर पूर्व में जारी गाइड लाइन की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ सार्वजनिक रूप से पोस्टर लगाकर चर्चाओं में आए शिक्षक नेता शंभू सिंह मेड़तिया को सरकार ने निलंबित कर दिया। शंभू सिंह ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ जिले में पोस्टर लगवाए थे, जिस पर लिखा था ‘पलटू राम’। अब इस मामले में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने एक परिपत्र जारी किया है। इसमें कर्मचारियों के सोशल मीडिया के अकाउंट्स पर सरकार के खिलाफ आरोप/ टिप्पणियां प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को नियंत्रित करने एवं विनियमित करने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

हालांकि तत्कालीन राज्य सरकार ने कर्मचारियों के सोशल मीडिया उपयोग को लेकर एक गाइड लाइन 12 अक्टूबर 2017 को जारी की थी लेकिन कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार इन दिशा-निर्देशों की अब कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मतलब अब यदि राजकीय कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना या अप्रमाणित आरोप लगाए गए तो कर्मचारियों और अधिकारियों को निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।

- Advertisement -

मेड़तिया का मामला

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बीते दिनों शिक्षा विभाग में मौखिक रूप से कई आदेश जारी किए लेकिन अंतत: वे लागू नहीं हो पाए। इसे लेकर पिछले दिनों शिक्षक नेता शंभू सिंह मेड़तिया द्वारा जोधपुर शहर में शिक्षा मंत्री के खिलाफ पोस्टर लगा दिए गए। इसके बाद शिक्षा विभाग मेड़तिया को निलंबित कर दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय कार्यालय से निकाले आदेश में लिखा गया है कि शंभू सिंह मेड़तिया अध्यापक लेवल प्रथम, जो कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बागा, सूरसागर, जोधपुर में कार्यरत हैं, द्वारा शिक्षा मंत्री के जोधपुर प्रवास के दौरान बार-बार राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर अशोभनीय नारेबाजी करना, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकना, विभिन्न समाचार पत्रों में शिक्षा मंत्री का विरोध प्रदर्शन किए जाने एवं शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जोधपुर शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाना और इसके अलावा शिक्षा मंत्री को पलटू राम जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किए जाने और विभाग की छवि आमजन में धूमिल होने के कारण राजस्थान सिविल सेवा के नियम  1958 के नियम 13 (2) के अंतर्गत तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

दरअसल शिक्षक कर्मचारी नेता शंभू सिंह मेड़तिया ने जोधपुर शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाकर शिक्षा मंत्री को पलटू राम बताया था। पोस्टर्स  में लिखा गया था कि बीते 7 महीने में 7 आदेश शिक्षा मंत्री द्वारा निकाले गए और बाद में उन्हें पलट दिया गया। मेड़तिया ने बताया कि उन्होंने चार बच्चों से स्कूल में 106 बच्चों का नामांकन करवाया, वहीं 6 लाख रुपए लगाकर स्कूल का विकास कराया और पीएम श्री योजना में स्कूल का नाम दर्ज हुआ था। उनके 28 साल की नौकरी में कभी भी, कोई भी नोटिस नहीं मिला था लेकिन दुर्भावनावश उनका नाम शिक्षक सम्मान से हटाया गया था। बहरहाल इस मामले के बाद राजकीय कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियां गाइड लाइन के तहत सरकार की नजरबंदी में रहने वाली हैं। 


Share News

editor September 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
शिक्षा

UPI AutoPay बंद करने का आसान तरीका, बचाएं हर महीने का खर्च | National News

Published July 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?