पहलेनाइजीरिया में तेल से भरे टैंकर में विस्फोट, 50 से ज़्यादा लोगों की मौत
नाइजीरियाइमेज स्रोत
इमेज कैप्शन,नाइजीरिया में तेल टैंकर में हुआ ब्लास्ट
नाइजीरिया में तेल से भरे टैंकर के लोगों से भरे ट्रक से टकराने से 50 लोगों की मौत हुई है.
- Advertisement -
स्थानीय आपातकालीन मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा कि स्थानीय समयानुसार दुर्घटना रविवार को 12.30 बजे हुई है. तेल से भरे टैंकर के ट्रक से टकराने के बाद विस्फोट हो गया. इसमें लोगों के साथ पशु भी थे.
इसका वीडियो भी सामने आया है और इसमें दिख रहा है कि दोनों वाहनों में इसके तुरंत बाद आग लग गई. बगल में पशुओं के शव बिखरे हुए हैं.
आपातकालीन एजेंसी के प्रवक्ता हुसैन इब्राहिम बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में सबसे खराब एक्सीडेंट है.
नाइजीरिया में सड़क खराब होने के कारण ऐसा आए दिन होता है.
