Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम अपडेट: राजस्थान में बढ़ी उमस, कब मिलेगी राहत; जानें आज के मौसम का हाल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > WATHER > Weather > मौसम अपडेट: राजस्थान में बढ़ी उमस, कब मिलेगी राहत; जानें आज के मौसम का हाल
Weatherराजस्थान

मौसम अपडेट: राजस्थान में बढ़ी उमस, कब मिलेगी राहत; जानें आज के मौसम का हाल

editor
editor Published August 21, 2024
Last updated: 2024/08/21 at 11:04 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। 1 अगस्त से 15-16 अगस्त क प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। लेकिन उसके बाद से मानसून की गति धीमी पड़ने लगी। भारी बारिश के बाद अब राजस्थान के लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त से बारिश का दौर फिर शुरू होने के अनुमान लगाए हैं। हालांकि मौसम में समय-समय पर बदलाव होता रहता है।

वो कहते हैं न कि ये मौसम है जनाब, कब बदल जाए क्या पता। इसी प्रकार राजस्थान में मौसम की चाल देखने को मिल रही है। एक दिन बारिश झमाझाम बारिश का अलर्ट होता है तो दूसरे दिन नो अलर्ट। मौसम विभाग मौसमी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उसके अनुसार, समय-समय पर अलर्ट जारी किया जा रहा है। बता दें कि आज राजस्थान के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राजस्थान के टोंक, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर और धौलपुर में हल्की बारिश के साथ 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में बारिश और हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

- Advertisement -

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज के मौसम के साथ आने वाले दिनों में राजस्थान में मौसम का हाल कैसा रहेगा, इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार यानी 22 अगस्त को सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 अगस्त को भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, कोटा और झालावाड़ में भारी बारिश का अलर्ट है। 25 अगस्त को मौसम विभाग ने राजसमंद, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग के अलर्ट में बदलाव भी किए जा सकते हैं।


Share News

editor August 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

उद्योगपति शिवरतन अग्रवाल को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद घर में चोरी, सोने का हार गायब
बीकानेर
ग्राहकों का सोना और नकदी लेकर व्यापारी फरार
बीकानेर
शादी से इनकार पर युवती को घर से उठा ले गए आरोपी
बीकानेर
बीकानेर में 500 विद्वानों की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस 29 अप्रैल को
बीकानेर
बीकानेर: पढ़ाई के बहाने कमरे में गई छात्रा ने की खुदकुशी
बीकानेर
दोपहर की गर्मी से बच्चों को बचाने स्कूल समय बदलने की मांग
बीकानेर
खेत में करंट से 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में तेज गर्मी का कहर, पारा 44 डिग्री के करीब

Published April 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?