पेरिस ओलंपिक में हॉकी के कांस्य पदक के लिए खेले जा रहे मुक़ाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हरा दिया है.
इसी के साथ भारत ने लगातार दूसरे ओलंपिक में भी हॉकी का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है.
भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है.
नरेंद्र मोदी ने लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है.”
- Advertisement -
उन्होंने लिखा, “उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है. उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया. खिलाड़ियों को बधाई. हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी.”
भारतीय टीम ने क्वार्टरफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह बनाई थी. लेकिन सेमीफ़ाइनल में उसे जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा.
